स्व. सिंधिया की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की कोशिश

0
1446

अशोकनगर। तुलसी सरोवर पार्क में रखी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव
सिंधिया की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। इस घटना से
आक्रोशित कांग्रेसी तुलसी सरोवर पार्क पर एकत्रित हो गए। उन्होंने घटना
को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों शीघ्र्र पकडऩे की मांग की। इस तरह की
घटना को रात्रि के समय अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी सुबह लोगों को
लगी तो तुलसी सरोवर पार्क पर कांग्रेसी नेता एकत्रित होने लगे। जहां मौके
पर जाकर देखा गया तो स्व. सिंधिया पूर्ण रूप से सुरक्षित है। प्रतिमा
स्थापित करने के लिए बनाए गए बेश को क्षति पहुंचाई गई है। इसे असामाजिक
तत्वों द्वारा तोड़ा गया है। इस घटना को देखने के बाद कांग्रेसी वापस लौट
आए और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत कार्यक्रम के पश्चात दोपहर
को पुन: काग्रेसी पार्क पर एकत्रित होकर बैठ गए। उन्होंने शीघ्र ही
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ-साथ पार्क की सुरक्षा की मांग की।
घटना की जानकारी मिलने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी पीके सिंह एवं देहात
थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। नपा सीएमओ ने
आश्वासन दिया कि प्रतिमा स्थल के पास जो क्षति पहुंचाई गई है उसे कल ही
सुधरवा दिया जाएगा। तथा पार्क में सुरक्षा हेतु चौकीदार लगाए जाएंगे।
वहीं देहात थाना प्रभारी ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र
ही तलाश करने का आश्वासन दिया।