हरदोई की बड़ी खबर ,डीएम ने किया 10 भूमाफिया/अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया ,

0
2355
हरदोई 25 अक्टूबर ( लक्ष्मीकांत पाठक) जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा शान्ति व्यवस्था एवं नगरीय निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनपद के 10 भूमाफिया/अपराधियों को न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुये 25 अक्टूबर से आगामी 06 माह तक के लिये जिला बदर किया गया है जिसके अन्तर्गत पप्पू गद्दी पुत्र जहूर गद्दी निवासी महसोना थाना सण्डीला जिला हरदोई, भन्नू पुत्र जहूर गद्दी निवासी महसोना थाना सण्डीला, पिण्टू पुत्र नन्हक्के उर्फ रामदयाल निवासी चौधी बसेन थाना बेनीगंज, संजय पुत्र नन्हक्के निवासी चौधी बसेन थाना बेनीगंज, मुन्ना उर्फ सम्स अब्बास पुत्र समसुल अब्बास निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, फूल्लू पुत्र समसुल अब्बास निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, सादिक अब्बास पुत्र समसुल अब्बास निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, मगरू उर्फ दिलेर अब्बाास पुत्र वशीर अली निवासी गौरीखालसा थाना कासिमपुर, धर्मपाल पुत्र गयासिंह निवासी ग्राम हर्रैया साहिमपुर थाना मल्लावां तथा विपिन पटेल पुत्र गिरिजाशंकर निवासी अटवाअली मर्दानपुर थाना माधौगंज जिला हरदोई को जनपद से जिला बदर किया गया है।

Attachments area