हिमालय नीति अभियान से जुड़ने का मन बना रही अदिति कलाकृति

0
1352

हिमालय नीति अभियान से जुड़ने का मन बना रही अदिति कलाकृति
चंडीगढ़ ; 14 नवम्बर ; एनके धीमान /गगनदीप सिंह ;—हिमालय नीति अभियान के सक्रिय संयोजक गुमान सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनकारी उपलब्ध करवाई है कि हिमालय नीति अभियान आगामी 21 नवंबर 2015 से प्रदेश व्यापी स्वराज यात्रा अभियान चला रही है ! उक्त अभियान की शुरुआत किनौर के रिकांगपिओ से की जा रही है । इस महा अभियान से जो भी सजग नागरीक जुड़ने की इच्छा रखते हैं वो गुमान सिंह, संयोजक हिमालय नीति अभियान से उनके सम्पर्क सूत्र नंबर फोन: 9418277220 पर सीधे व्यक्तित सम्पर्क कर सकते हैं ! अदिति कलाकृति हब ऑफ़ हॉबीज की प्रिंसिपल आर्टिस्ट मोनिका शर्मा आभा ने उक्त संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि अगर अभियान सर्वजन हिताय में होगा तो हॉबीज के अन्य सदस्य विचारविमर्श करने के बाद जरूर अभियान का हिस्सा बनने का अवसर नहीं खोएंगे !