सद्बुद्धि के लिए किया सुन्दरकाण्ड

0
1933

अशोकनगर। नगरपालिका में बैठे जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि के लिए शनिवार को हल्लाबोल संघर्ष समिति द्वारा सुन्दरकाण्ड एवं सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। रात्रि में रसीला चौराहे पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शहर के युवाओं के अलावा कई गैर राजनैतिक लोगों ने भी नपा के खिलाफ मंच से अपना गुस्सा जाहिर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ हुआ। जिसमें भगवान से नगरपालिका में बैठे जनप्रतिनिधियों को शहर के विकास के लिए सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई। इसके पश्चात खुले मंच का आयोजन किया गया। जिसमें शहर में नगरपालिका द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार एवं अपने जिम्मेदारी न निभाने की वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गई। इस मंच पर आए हुए लोगों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए नपा के जन प्रतिनिधियों को कोसा।